Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कप्तानी की बागडोर सम्भालने को तैयार हैं वॉटसन

हाल में इंग्लैंड के हाथों एशेज श्रृंखला गंवाने के बाद आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग की जमकर आलोचना हुई थी। कप्तानी की दौड़ में माइकल क्लार्क, केमरुन व्हाइट और वॉटसन सबसे आगे हैं।

वॉटसन का कहना है कि अगर उन्हें टीम का नेतृत्व करने का मौका मिलता है तो वह इसे खुशी-खुशी स्वीकार कर लेंगे।

आस्ट्रेलियाई समाचार पत्र 'सिडनी मॉर्निग हेराल्ड' ने वॉटसन के हवाले से लिखा, " बेशक, (कप्तानी) यह अच्छी बात है। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट में यह सबसे बड़ा सम्मान है। आस्ट्रेलिया भाग्यशाली है कि उसे कई ऐसे खिलाड़ी मिले जो टीम का नेतृत्व करने में सक्षम हैं जिनमें रिकी पोंटिंग भी शामिल हैं।"

आस्ट्रेलिया की ओर से वॉटसन ने अब तक 121 एकदिवसीय, 27 टेस्ट और 22 ट्वेंटी-20 मुकाबले खेले हैं।

वॉटसन ने कहा, "पोंटिंग ने आस्ट्रेलियाई टीम के लिए बेहतरीन काम किए हैं। क्लार्क ने भी। ट्वेंटी-20 मुकाबलों में व्हाइट ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया है। विक्टोरिया टीम के साथ व्हाइट का अनुभव उन्हें सर्वश्रेष्ठ बनाता है।"

वॉटसन ने कहा, " मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे आस्ट्रेलिया के कई सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, January 30, 2011, 17:00 [IST]
Other articles published on Jan 30, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+