लीवरपूल के साथ औपचारिक तौर पर जुड़े सुआरेज
समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक लीवरपूल ने हॉलैंड के क्लब एजाक्स एम्सर्टड्रम के लिए खेलने वाले सुआरेज के लिए 3.6 करोड़ डॉलर खर्च किया है। सुआरेज को क्लब में शामिल करने सम्बंधी करार पर शुक्रवार को हस्ताक्षर हुआ था लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा रविवार को की गई।
लीवरपूल प्रीमियर लीग तालिका में सातवें स्थान पर चल रहा है लेकिन इसके बावजूद डालग्लीश ने साफ कर दिया है कि टॉरेस बिकाऊ नहीं हैं। डालग्लीश ने कहा है कि एजाक्स के लिए 159 मैचों में 111 गोल करने वाले सुआरेज की मदद से उनकी टीम तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करना चाहेगी।
सुआरेज ने अपने और साथी खिलाड़ी डिएगो फोर्लान के शानदार खेल की बदौलत उरुग्वे को फीफा विश्व कप में सेमीफाइनल तक पहुंचाया था। प्रतिबंधित होने के कारण वह सेमीफाइनल में नहीं खेल सके थे। विश्व कप ने सुआरेज की प्रतिष्ठा में काफी इजाफा किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications