हॉकी कोच हेवेल बुधवार को पाकिस्तान लौटेंगे
हेवेल बुधवार को पाकिस्तान आ रहे हैं जहां वह पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) के अध्यक्ष कासिम जिया और सचिव आसिफ बाजवा से मिलेंगे।
समाचार पत्र 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने पीएचएफ के एक अधिकारी के हवाले से लिखा है, "महासंघ हेवेल को 2012 लंदन ओलम्पिक तक कोच पद पर बरकरार रखना चाहता है। हेवेल के आने के बाद उनके अनुबन्ध पर चर्चा होगी।"
नीदरलैंड्स के नागरिक हेवेल की देखरेख में ही पाकिस्तान ने पिछले वर्ष एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। पिछले दिनों हेवेल सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए स्वदेश लौट थे। उन्होंने भविष्य में पाकिस्तान टीम के साथ नहीं जुड़ने का संकेत दिया था।
अधिकारी के मुताबिक, "महासंघ हेवेल की चिंताओं को दूर करने पर सहमत हो गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Monday, January 31, 2011, 16:00 [IST]
Other articles published on Jan 31, 2011
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications