आस्ट्रेलिया के साथ शनिवार को खेले गए पांचवें एकदिवसीय मुकाबले में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज अजमल शहजाद मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अपने कोटे के पूरे ओवर भी नहीं डाल सके और अंतत: उन्हें कुछ समय के लिए मैदान से बाहर होना पड़ा। इसके अलावा क्रिस ट्रेमलेट को चोटिल होने के कारण इस मुकाबले में नहीं खिलाया गया।
समाचार पत्र 'द गार्जियन' ने इंग्लैंड के कोच एंडी फ्लावर के हवाले से लिखा है, "प्लंकेत इस समय इंग्लैंड लॉयन्स की टीम में शामिल हैं और वर्तमान में वेस्टइंडीज दौरे पर हैं। हमें पूरा विश्वास है कि वह खेलने के लिए पूरी तरह तैयार होंगे।"
इससे पहले, इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी टिम ब्रेसनन और ग्रीम स्वान चोटिल होने के कारण आस्ट्रेलियाई दौरे को बीच में छोड़कर स्वदेश लौट चुके हैं।
ब्रिस्बेन में खेले गए पांचवें एकदिवसीय मुकाबले में इंग्लैंड को 51 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। प्लंकेत ने अपना अंतिम एकदिवसीय मैच पिछले वर्ष बांग्लादेश के खिलाफ मार्च में खेला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।