क्रिकेट विश्व कप : बेंगलुरू में होगा भारत-इंग्लैंड मैच
आईसीसी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सोमवार को यह जानकारी दी है। आईसीसी ने ईडन में मैच कराने को लेकर रविवार को अंतिम रूप से अपनी असमर्थता व्यक्त कर दी थी। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बेंगलुरू का नाम सुझाया था।
आईसीसी ने बीते गुरुवार को ईडन से भारत-इंग्लैंड मैच की मेजबानी छीनने की घोषणा की थी। टूर्नामेंट निदेशक, केंद्रीय आयोजन समिति और आईसीसी के सदस्यों से बने निरीक्षण दल ने ईडन का मुआयना करने के बाद पाया था कि निर्माण कार्य समय रहते पूरा नहीं हो पाने के कारण स्टेडियम फिलहाल मैच की मेजबानी की स्थिति में नहीं है।
इस दल ने श्रीलंका के कोलम्बो, हम्बानटोटा और पालेकेले स्थित तीन मैदानों को आयोजन के अनुरूप करार दिया था। दल ने कहा था कि फाइनल मुकाबले का मेजबान वानखेड़े स्टेडियम और श्रीलंका के तीन स्टेडियम 14 दिनों के भीतर पूरी तरह तैयार हो जाएंगे लेकिन ईडन गार्डन्स की तैयारी समय पर पूरी नहीं हो सकती।
इस सम्बंध में बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अनुरोध पर बीसीसीआई ने आईसीसी के सामने अपने फैसले पर पुनर्विचार की अपील की थी लेकिन शनिवार को उसे भी ठुकरा दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications