फेडरर अपने साथ ले गए 1100 डॉलर के तौलिए
आस्ट्रेलियन ओपन की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक इस बात का खुलासा एक मैच के दौरान फेडरर का साक्षात्कार लेने वाले पूर्व टेनिस स्टार जिम कूरियर ने किया। कूरियर ने पाया कि मैच के बाद फेडरर के किट-बैग में चार तौलिए पड़े थे।
फेडरर भी इन आधिकारिक तौलियों के प्रति अपना प्यार छुपा नहीं सके। कूरियर के पूछे जाने पर उन्होंने स्वीकार किया कि हर मैच में वह चार तौलिए अपने साथ ले गए। सेमीफाइनल में हारने वाले फेडरर इस तरह 55 डॉलर कीमत वाले कुल 20 तौलिए अपने साथ ले गए, जिनकी कीमत 1100 डॉलर है।
फेडरर को पुरस्कार के तौर पर 420,000 डॉलर मिले। कूरियर ने जब यह पूछा कि वह तौलियों का क्या करेंगे? फेडरर ने कहा, "मैं इन्हें अपने दोस्तों को भेंट करुं गा। यह उन्हें बहुत पसंद है। इसमें से एक मैं अपने लिए भी रखूंगा क्योंकि मुझे भी यह तौली बहुत पसंद है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications