एशेज श्रृंखला के दौरान एक कैच पकड़ने के प्रयास में पोंटिंग की अंगुली चोटिल हो गई थी जिसके बाद उन्हें ऑपरेशन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।
पोंटिंग चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे छह मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में नहीं खेल रहे हैं।
समाचार पत्र 'द हेराल्ड सन' के मुताबिक, डॉक्टर की ओर से हरी झंडी मिलने पर पोंटिंग की विश्व कप में खेलने की सम्भावना बढ़ गई है।"
19 फरवरी से दो अप्रैल तक भारतीय उपमहाद्वीप में आयोजित होने वाले विश्व कप में आस्ट्रेलिया का पहला मुकाबला 21 फरवरी को जिम्बाब्वे से होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।