आईपीएल में खेल सकते हैं गांगुली!
गांगुली सहित कई खिलाड़ियों के लिए बेंगलुरु में सम्पन्न हुए 8-9 जनवरी को नीलामी प्रक्रिया में किसी भी आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम मालिकों ने बोली नहीं लगाई।
वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल फ्रेंचाइजी को एक पत्र लिखकर उनसे पूछा है कि उन्हें नीलामी में नहीं बिक पाए खिलाड़ियों के साथ टीमों के करार पर कोई आपत्ति तो नहीं है।
पत्र में विशेष तौर पर गांगुली का जिक्र किया गया है जिन्हें खरीदने में टीमों ने दिलचस्पी दिखाई है। इसके अलावा इनमें दो अन्य भारतीय खिलाड़ी वसीम जाफर और तेज गेंदबाज वी.आर.वी सिंह का जिक्र किया गया है जिनको नीलामी प्रक्रिया के दौरान कोई खरीददार नहीं मिला था।
आईपीएल के मौजूदा नियमों के मुताबिक नीलामी प्रक्रिया में नहीं बिक पाए खिलाड़ियों के साथ करार नहीं किया जा सकता।
बीसीसीआई के पत्र का जवाब देने के लिए फ्रेंचाइजी को तीन फरवरी तक का समय दिया गया है। इस मुद्दे पर आईपीएल की संचालन परिषद् के चार फरवरी को होने वाली बैठक में फैसला आने की उम्मीद है।
गांगुली आईपीएल के पिछले तीन संस्करणों में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications