Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तरणताल में वापसी को तैयार हैं थोर्प

28 वर्षीय थोर्प नवम्बर 2006 में संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने वापसी की योजना बनाते हुए हाल ही में सिडनी स्थित एक तरणताल में अभ्यास भी शुरू कर दिया है।

समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' की रिपोर्ट के अनुसार, थोर्प को लंदन ओलम्पिक में हिस्सा लेने के लिए अंतर्राष्ट्रीय तैराकी संघ (फिना) के पास मई के अंत तक पंजीकरण करवाना होगा। इसके बाद वह मार्च, 2012 में ओलम्पिक ट्रायल में हिस्सा ले सकेंगे।

थोर्प के नजदीकी दोस्तों का कहना है कि थोर्प दोबारा तरणताल में उतरने को तैयार हैं।

थोर्प बीमारी और चोट के कारण वर्ष 2006 में मेलबर्न में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले सके थे।

थोर्प पहले भी कह चुके हैं, " मैंने कभी भी तैराकी करना बंद नहीं किया। मैं इसका अभी भी लुत्फ उठा रहा हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, February 1, 2011, 18:00 [IST]
Other articles published on Feb 1, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+