दिखा डब्ल्यूटीए वरीयता क्रम का 'विश्वरूप'
सही मायने में इस सूची में शामिल शीर्ष-11 खिलाड़ी अलग-अलग देशों की हैं। इससे पहले डब्ल्यूटीए रैकिंग सूची का इतना वैश्विक रूप पहले कभी नहीं देखा गया था।
ताजातरीन सूची में डेनमार्क की कैरोलिन वोजनियास्की पहले स्थान पर हैं जबकि आस्ट्रेलियन ओपन का एकल खिताब जीतने वाली किम क्लाइस्र्ट्स दूसरे स्थान पर हैं। क्लाइस्र्ट्स बेल्जियम की हैं।
तीसरे स्थान पर वेरा ज्योनारेवा हैं। रूस की ज्योनारेवा को क्लाइस्र्ट्स ने सेमीफाइनल में हराया था। चौथे क्रम पर इटली की फ्रांसिस्का शियावोन हैं जबकि पांचवें स्थान पर समांथा स्टोसुर आस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
वोजनियास्की से पहले सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी रहीं अमेरिका की सेरेना विलियम्स की बड़ी बहन वीनस छठे क्रम पर हैं जबकि फाइनल में क्लाइस्र्ट्स से हारने वाली ली ना सातवें क्रम पर पहुंच चुकी हैं। ली ना चीन की हैं।
ली ना किसी भी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने वाली पहली चीनी खिलाड़ी हैं। उन्हें वरीयता क्रम में चार स्थान की छलांग मिली है। आठवें स्थान पर जेलेना जानकोविक सर्बिया का प्रतिनिधित्व करती नजर आ रही हैं।
नौवें स्थान पर बुल्गारिया की युवा खिलाड़ी विक्टोरिया एजारेंका हैं और दसवें क्रम पर पोलैंड की एग्निस्का रेडवांस्का काबिज हैं। शीर्ष-10 से बाहर निकलने पर 11वें क्रम पर इजरायल की सहर पीर हैं। इस तरह इस सूची के शुरुआती 11 स्थानों पर 11 देशों का प्रतिनिधित्व है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications