Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कमजोर रणनीति के कारण हारे मरे : बोरिस बेकर

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' में प्रकाशित एक लेख में बेकर ने लिखा है कि मरे इसलिए नहीं हारे क्योंकि वह एक बड़े मंच पर बड़े खिलाड़ी के सामने थे, बल्कि इसलिए हारे क्योंकि उन्होंने जोकोविक जैसे कुशल रणनीतिकार के खिलाफ हल्की रणनीति का सहारा लिया।

बेकर ने लिखा, "मरे अपनी कमजोर रणनीति के कारण पहला ग्रैंड स्लैम जीतने से चूक गए। टेनिस शारीरिक क्षमताओं के साथ-साथ दिमागी कौशल की भी परीक्षा लेता है। इस खेल में बहुत बारीक रणनीति का सहारा लेना पड़ता है क्योंकि विपक्षी खिलाड़ी भी जीत के मकसद के साथ खेल रहा होता है।"

"प्रतिभा के दम पर कोई खिलाड़ी सर्वोच्च-5 खिलाड़ियों में शामिल हो सकता है लेकिन ग्रैंड स्लैम जैसे बड़े मंच पर रणनीति के बगैर जीत नहीं मिल सकती। मरे को अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को कोर्ट पर दौड़ाना सीखना होगा। राफेल नडाल और रोजर फेडरर ऐसा खूब करते हैं और यही कारण है कि आज विश्व टेनिस में उनका वर्चस्व है।"

मरे के पास ब्रिटेन के लिए 75 वर्ष के बाद ग्रैंड स्लैम जीतने का मौका था लेकिन वह सीधे सेटों में जोकोविक के हाथों हार गए थे। जोकोविक ने दूसरी बार यह खिताब जीता। विश्व के तीसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जोकोविक ने 2008 में भी मेलबर्न पार्क में खिताबी जीत हासिल की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, February 1, 2011, 21:00 [IST]
Other articles published on Feb 1, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+