धौनी को है भरोसा, चावला करेंगे अच्छा प्रदर्शन
धौनी ने यह भी कहा कि घरेलू मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए चावला ने चयनकर्ताओं का भरोसा जीता है और यही कारण है कि उन्हें विश्व कप टीम में शामिल किया गया है।
चावला ने ढाई वर्ष टीम से बाहर रहने के बाद वापसी की है। उनके चयन को लेकर कई तरह के सवाल उठे। चयनकर्ताओं का मानना है कि टीम में हरभजन सिंह और रविचंद्रन अश्विन के रूप में दो ऑफ स्पिनर हैं और ऐसे में लेग स्पिनर के तौर पर चावला आक्रमण पंक्ति में विविधता लाएंगे।
धौनी ने कहा कि वह चावला के साथ-साथ टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों की प्रतिभा से प्रभावित हैं और उनके हिसाब से विश्व कप के लिए अच्छी टीम चुनी गई है।
एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान धौनी ने कहा, "टीम के चयन को लेकर मैं खुश हूं। चावला लम्बे समय से राष्ट्रीय टीम से बाहर थे लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका अच्छा प्रदर्शन लगातार जारी था। इससे भारतीय टीम को फायदा होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications