Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अफरीदी की कप्तानी में खेलने को तैयार हैं मिस्बाह

अब तक विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय पाकिस्तानी टीम के कप्तान की घोषणा नहीं हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि टीम के कुछ खिलाड़ी अफरीदी को तो कुछ मिस्बाह को कप्तान बनाने के पक्ष में हैं।

पाकिस्तान टीम इस समय अफरीदी की कप्तानी में न्यूजीलैंड में एकदिवसीय श्रृंखला खेल रही है। मिस्बाह का कहना है कि वह अफरीदी की कप्तानी में बेहद खुश हैं।

वेबसाइट क्रिक इंफो डॉट कॉम ने मिस्बाह के हवाले से लिखा है, "टीम इस समय अच्छा कर रही है। कप्तान कोई भी हो सभी टीम भावना और अपने देश के लिए खेलना चाहते हैं। मेरे मुताबिक अफरीदी अच्छा कर रहे हैं। हमें किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है कि हम किसकी कप्तानी में खेल रहे हैं। हमें मैदान पर जाना है और अपना खेल खेलना है।"

मिस्बाह के लिए न्यूजीलैंड का दौरा अब तक अच्छा रहा है। उन्होंने एकदिवसीय मुकाबलों की तीन पारियों में 178 रन बनाए हैं जिसमें मंगलवार को खेली गई नाबाद 93 रनों की पारी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट श्रृंखला में 115.50 की औसत से कुल 231 रन बनाए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, February 2, 2011, 11:15 [IST]
Other articles published on Feb 2, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+