For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सिडनी एकदिवसीय : आस्ट्रेलिया के सामने 334 रनों का लक्ष्य (लीड-1)

By Super

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 333 रन बनाए।

इंग्लैंड की ओर से पारी की शुरुआत स्ट्रॉस और मैट प्रायर ने की। प्रायर 23 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 18 रन बनाकर तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन का शिकार हो गए। इंग्लैंड का पहला विकेट 41 के कुल योग पर गिरा।

प्रायर के आउट होने के बाद स्ट्रॉस (63) ने पारी को सम्भालने की कोशिश की और उन्होंने ट्रॉट (137) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 80 रन जोड़े। स्ट्रॉस ने 69 गेंदों पर छह चौके लगाए जबकि ट्रॉट ने 126 गेंदों पर 11 चौके लगाए।

स्ट्रॉस को स्टिवन स्मिथ ने डेविड हसी के हाथों लपकवाया जबकि ट्रॉट शॉन टेट की गेंद पर उन्हीं को कैच थमाकर चलते बने।

केविन पीटरसन 34 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 29 रन बनाए। उन्हें ब्रेट ली ने स्मिथ के हाथों कैच करवाया। पीटरसन ने ट्रॉट के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की। पीटरसन का विकेट 189 रन के कुल योग पर गिरा।

इयान बेल 32 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 45 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। बेल को टेट ने माइकल क्लार्क के हाथों लपकवाया। बेल ने ट्रॉट के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की। इयोन मोर्गन सात रन के निजी योग पर शेन वॉटसन के शिकार हुए।

पॉल कोलिंगवुड सात रन जबकि क्रिस वोक्स बिना खाता खोले नाबाद लौटे। आस्ट्रेलिया की ओर से टेट ने दो विकेट चटकाए जबकि ली, जॉनसन, स्मिथ और वॉटसन के खाते में एक-एक विकेट गया।

इस मुकाबले के लिए आस्ट्रेलियाई टीम में दो बदलाव किए गए हैं। सलामी बल्लेबाज शॉन मार्श की जगह कैलम फग्र्यूसन जबकि डगलस बोलिंगर की जगह शॉन टेट को शामिल किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:56 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+