सभी टीमों को पसंद नहीं है रिव्यू प्रणाली : धौनी
क्रिकेट विश्व कप-2011 में यूआरडीस को पहली बार आजमाया जाएगा। इसे क्वार्टर फाइनल दौर से लागू किया जाएगा। धौनी का मानना है कि उनकी टीम ने इस प्रणाली की पेचीदगी को समझ लिया है।
एक प्रचार कार्यक्रम में शरीक होने पहुंचे धौनी ने कहा, "हमने यूडीआरएस को लेकर अपना होमवर्क पूरा कर लिया है। हमें यह मानकर चलना होगा कि कुछ निर्णयों से हमें फायदा होगा जबकि कुछ से नुकसान का अंदेशा है। एक कप्तान होने के नाते मैं कुछ नहीं कर सकता लेकिन मेरा मत है कि इस प्रणाली से हर टीम खुश नहीं है।"
धौनी ने माना कि उनके कुछ खिलाड़ी अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हैं लेकिन मैचों के बीच लम्बे अंतराल से श्रेष्ठ अंतिम एकादश के चयन में मदद मिलेगी।
कप्तान ने कहा, "मनमाफिक कार्यक्रम के हिसाब से मैच नहीं खेला जा सकता। मैचों के बीच में लम्बे अंतराल को बड़ा मुद्दा माना जा सकता है लेकिन एक लिहाज से हमें इससे फायदा होगा। मैं आयोजन के फॉरमेट से खुश हूं क्योंकि इससे हमारे कुछ खिलाड़ियों को चोट से उबरने के लिए वक्त मिलेगा। इससे हम अच्छी टीम के साथ खेल सकेंगे।"
धौनी इस बात को लेकर भी खुश हैं कि इस विश्व कप में सुपर-8 या सुपर-6 जैसे फॉरमेट को नहीं आजमाया जा रहा है। इस विश्व कप में क्वार्टर फाइनल फॉरमेट को अपनाया जा रहा है। ऐसा 1996 विश्व कप के बाद पहली बार हो रहा है।
धौनी ने कहा, "मैं आयोजन के फॉरमेट से खुश हूं। इसमें हम कुछ मैच हारने के बावजूद क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की स्थिति में होंगे। यह फॉरमेट युवराज सिंह और यूसुफ पठान जैसे खिलाड़ियों के लिए ठीक है, जो एक पल में मैच को अपने हक में करने की क्षमता रखते हैं। मैं यह भी मानता हूं कि ग्रुप स्तर में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम नॉक-आउट दौर में जरूर पहुंचेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications