Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोलम्बो एकदिवसीय : वेस्टइंडीज ने 187 रन पर 8 विकेट गंवाए (लीड-1)

कार्लटन बाग 22 रन और रवि रामपाल बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं।

इससे पहले वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके सलामी बल्लेबाज एड्रियन बराथ केवल 12 रन बनाकर आउट हो गए। उस समय टीम का कुल स्कोर 45 रन था। बराथ के पेवेलियन लौटने के बाद क्रिस गेल भी 28 रन बनाकर आउट हो गए। गेल को मुरलीधरन ने आउट किया।

केवल 45 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद डारेन ब्रावो और सरवन ने टीम की स्थिति सुधारने का प्रयास किया लेकिन 94 रन के स्कोर पर रामनरेश सरवन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। सरवन ने 21 रन बनाए।

उसके बाद श्रीलंका के तेज गेंदबाज लासिथ मलिंगा ने वेस्टइंडीज को दोहरा झटका दिया। मलिंगा ने पहले डेरेन ब्रावो को आउट किया उसके बाद केरिन पोलार्ड का विकेट लेकर वेस्टइंडीज को संकट में डाल दिया। ड्वेन ब्रावो भी 39 रन बनकर हेराथ का शिकार बने जबकि डेरेन समी को माहेला जयवर्धने ने आउट किया। समी ने केवल चार रन बनाए। मिलर को मुरलीधरन ने जयवर्धने के हाथों कैच आउट करवाया। मिलर खाता भी नहीं खोल पाए।

इससे पहले श्रीलंका के कप्तान कुमार संगकारा ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:56 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+