Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेल घोटाला : डच कम्पनी ने आरोपों को नकारा

कम्पनी ने यह भी कहा कि उसे अब तक अपने काम के बदले 618,000 डॉलर का भुगतान नहीं किया गया है।

कम्पनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फिलिप हेनमैन ने कहा कि उनकी कम्पनी ने राष्ट्रमंडल खेलों को सफल बनाने के लिए और आयोजन समिति को शर्मिदगी से बचाने के लिए अतिरिक्त मेहनत की थी।

कम्पनी के मुताबिक उसने ऐसे वक्त में आयोजन समिति को मुश्किलों से उबारा था जब अक्टूबर में आयोजित इन खेलों के लिए की गई मीडिया संचार सम्बंधी तैयारी पूरी तरह नाकाम साबित हो रही थी।

हेनमैन ने कहा, "हमें करार का 30 फीसदी भुगतान अब तक नहीं हुआ है। यह रकम 618,000 डॉलर है। हमारा करार बिल्कुल साफ-सुथरा था। इसके लिए विस्तृत तौर पर दस्तावेज तैयार किए गए थे। इस पर आयोजन समिति के अधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।"

हेनमैन ने कहा कि उनकी कम्पनी अपने हक के लिए लड़ रहीं दूसरी कम्पनियों के साथ तब तक डटी रहेगी, जब तक उसका वाजिब हक मिल नहीं जाता। इसमें आस्ट्रेलिया और दूसरे देशों की कम्पनियां शामिल हैं।

हेनमैन के मुताबिक उनकी कम्पनी ने छह ओलम्पिक खेलों सहित कुल 40 खेल आयोजनों के दौरान काम किया है लेकिन उस पर कभी भी खराब प्रदर्शन का आरोप नहीं लगा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, February 4, 2011, 15:00 [IST]
Other articles published on Feb 4, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+