फार्मूला वन : फोर्स इंडिया ने निकाला दूसरा श्रेष्ठ समय
पांच वर्ष के अंतराल के बाद एफ-1 सर्किट में वापसी कर रहे भारतीय चालक नारायण कार्तिकेयन को हालांकि दूसरे चरण की तुलना में निराशा हाथ लगी क्योंकि तीसरे चरण में वह सुधार नहीं कर सके।
कार्तिकेयन ने स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ट का एक लैप पूरा करने के लिए एक मिनट 17.535 सेकेंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकाला। 63 लैप पूरा करने वाले कार्तिकेयन जहां दूसरे चरण की तुलना में कम लैप पूरे कर पाए वहीं उनका समय भी अच्छा नहीं रहा। तीन चरणों के बाद कार्तिकेयन ने कुल 188 लैप पूरे किए।
फोर्स इंडिया के एंड्रियन सुतिल ने अपनी टीम की उम्मीदों को जिंदा करते हुए अपनी वीजेएम03 कार के साथ कुल 117 लैप पूरे किए। सुतिल ने बीते वर्ष नवम्बर में आयोजित परीक्षण सत्र के बाद पहली बार यह कार चलाई।
सुतिल ने एक लैप पूरा करने के लिए एक मिनट 13.201 सेकेंड समय लिया जबकि रेनॉ टीम के राबर्ट क्यूबेका ने 95 लैप पूरे किए और एक लैप के लिए एक मिनट 13.144 सेकेंड का सर्वश्रेष्ठ समय निकाला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications