तेंदुलकर को दबाव मुक्त रखने की कोशिश रहेगी : धौनी (लीड-1)
धौनी ने शुक्रवार को कहा, "37 वर्षीय तेंदुलकर अपना छठा विश्व कप खेलेंगे। टीम के खिलाड़ी विश्व कप की ट्रॉफी जीतकर तेंदुलकर को तोहफा देना चाहते हैं।"
धौनी ने कहा, "तेंदुलकर के बारे में यह धारणा बन चुकी है कि यह उनका अंतिम विश्व कप है लेकिन हमें लगता है कि वह अगला विश्व कप भी खेल सकते हैं।
धौनी ने ट्वेंटी-20 झारखण्ड प्रीमियर लीग (जेपीएल) के उद्घाटन के अवसर पर यह बात कही।
धौनी ने संवाददाताओं से कहा, "यह समय सचिन पर दबाव बनाने का नहीं है। टीम के सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे ताकि एक खिलाड़ी के ऊपर दबाव न हो।"
धौनी का कहना है कि विश्व कप के लिए भारतीय टीम के क्षेत्ररक्षण में अभी सुधार की गुंजाइश है।
विश्व कप में भारत को दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 19 फरवरी को बांग्लादेश के साथ खेले जाने वाले मुकाबले से करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications