दलीप ट्रॉफी : दक्षिण क्षेत्र को 49 रनों की बढ़त
भोजनकाल तक अमित वर्मा पांच रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि विनय कुमार को अभी अपना खाता खोलना है। उत्तर क्षेत्र ने अपनी पहली पारी में 337 रन बनाए थे, जिसमें पारस डोगरा के शानदार 167 रन शामिल हैं।
दक्षिण क्षेत्र की ओर से तीसरे दिन की शुरुआत गुरुवार के नाबाद लौटे बल्लेबाज कप्तान सुब्रमण्यम बद्रीनाथ (97) और बी.सुमन (21) ने की। दक्षिण क्षेत्र ने दूसरे दिन तीन विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए थे।
सुमन अपने कल के स्कोर में 27 रन जोड़कर 48 के निजी योग पर सुमित नरवाल की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 124 गेंदों पर सात चौके लगाए।
ब्रदीनाथ ने शानदार 136 रनों की पारी खेली। बद्रीनाथ को ईशान्त शर्मा ने एक सीधे थ्रो पर रनआउट किया। उन्होंने 208 गेंदों पर 12 चौके और दो छक्के लगाए। सुमन और ब्रदीनाथ ने चौथे विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी की।
मुरलीधरन गौतम 14 गेंदों पर दो चौकों की मदद से नौ रन बनाए। उन्हें ईशान्त ने शिखर धवन के हाथों कैच करवाया।
उत्तर क्षेत्र की ओर से नरवाल ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके हैं जबकि जोगिंदर शर्मा और ईशान्त ने एक-एक विकेट चटकाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications