क्रिकेट विश्व कप : आयोजन स्थलों पर लगेंगी ट्रॉफी की विशाल प्रतिकृतियां
आयोजन समिति ने विश्व कप ट्रॉफी की प्रतिकृतियां बनाने का काम हैदराबाद की एक कम्पनी को सौंपा है। एक प्रतिकृति की ऊंचाई लगभग 20 फुट है। रबर से तैयार इन सफेद, काले और पीले रंग की प्रतिकृतियों पर आईसीसी विश्व कप-2011 लिखा हुआ है।
विश्व कप का आयोजन 19 फरवरी से 2 अप्रैल तक भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की संयुक्त मेजबानी में होना है। इसका उद्घाटन मुकाबला 19 फरवरी को भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा जबकि खिताबी मुकाबला मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।
भारत में विश्व कप के मैच अहमदाबाद, बेंगलुरू, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, मोहाली, मुम्बई और नागपुर में खेले जाने हैं जबकि बांग्लादेश में ढाका और चटगांव को इसकी मेजबानी का मौका मिला है। श्रीलंका में विश्व कप मैच कोलम्बो, हम्बानटोटो और केंडी के करीब स्थित पेलेकेल्ले में होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications