जगरेब ओपन : सेलिक और जुबिकिक की छुट्टी
वेबसाइट 'यूरोस्पोर्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक सर्वोच्च वरीयता प्राप्त सेलिक को जहां फ्लोरियन मायेर ने पराजित किया वहीं जुबिकिक को इवान डोडिग ने बाहर का रास्ता दिखाया।
जगरेब में लगातार 11 मैच जीतने वाले सेलिक को जर्मनी के मायेर ने 6-3, 6-4 से हराया। जीत के बाद मायेर ने कहा, "मैं जानता था कि मैं अच्छा खेल रहा हू्ं और इस लिहाज से सेलिक को हराने का मेरे पास अच्छा मौका है।"
टूर्नामेंट के दूसरे वरीयता प्राप्त खिलाडी जुबिकिक ने 2006 में यहां खिताब जीता था लेकिन इस बार उनके हमवतन डोडिग ने उनकी हसरत पूरी नहीं होने दी। डोडिग ने यह मैच सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से जीता।
सेमीफाइनल में डोडिग का सामना स्पेन के गुर्लेमो गार्सिया लोपेज से होगा। लोपेज ने अमेरिका के खिलाड़ी एलेक्स बोगमालोव जूनियर को 6-2, 7-6 से मात दी।
मायेर का सामना जर्मनी के खिलाड़ी माइकल बेरेर से होगा। बेरेर को फ्रांस के रिचर्ड गास्क्वेट के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलना था लेकिन कंधे में चोट के कारण वह इस मुकाबले में नहीं खेल सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications