स्टेडियमों के प्रबंधन के लिए समिति गठित
खेलों के लिए तैयार पांच स्टेडियमों का दौरा करने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री अजय माकन ने कहा "इस समिति में खेलों से जुड़े मशहूर लोगों और दिग्गज खेल पत्रकारों" को शामिल किया गया है। हमने उन्हें खेलों से जुड़ी मूलभूत सुविधा का सबसे अच्छे उपयोग का रास्ता सुझाने को कहा है।
इस समिति की अध्यक्षता खेल सचिव सिंधुश्री खुल्लर करेंगी जबकि इसमें एथलीट पीटी उषा, फुटबाल खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया, मुक्केबाज एम.सी मैरीकॉम, हॉकी टीम के पूर्व कप्तान दिलीप तिर्की और दिग्गज खेल पत्रकार के. दत्ता को शामिल किया गया है।
माकन ने नेशनल स्टेडियम, एसपी मुखर्जी स्विमिंग काम्पलेक्स, आईजीआई काम्पलेक्स, नेहरू स्टेडियम और कर्णी सिंह शूटिंग रेंज का दौरा करने के बाद कहा, "यह समिति सोमवार को अपनी पहली बैठक करेगी और इसे अपनी सिफारिशें पेश करने के लिए चार महीने का समय दिया गया है।"
माकन ने कहा कि खेल मंत्रालय ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले तीन स्टेडियमों में सफाई के लिए नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) को देने का फैसला किया है जबकि दो स्टेडियमों की देखरेख का जिम्मा साई का होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications