कोलम्बो एकदिवसीय : श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को हराया (लीड-3)
सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के सामने 278 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की पूरी टीम 49 ओवरों में 251 रनों पर सिमट गई। श्रृंखला का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान और उपुल थरंगा ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई।
दिलशान 28 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर ड्वेन ब्रावो की गेंद पर काल्र्टन बॉ के हाथों लपके गए। दिलशान ने थरंगा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की।
थरंगा ने 52 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 39 रन बनाए। उन्हें सुलेमान बेन ने बोल्ड किया। जयवर्धने ने 51 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 44 रन बनाए। उन्हें रवि रामपॉल की गेंद पर निकिता मिलर ने कैच किया। थरंगा को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया।
अनुभवी बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने 51 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 44 रनों का योगदान दिया। जयवर्धने को रवि रामपॉल ने निकिता मिलर के हाथों कैच करवाया।
संगकारा ने 105 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया। उन्हें बेन ने बोल्ड किया। संगकारा और जयवर्धने ने तीसरे विकेट के लिए 95 रन जोड़े। संगकारा को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
थिलन समरवीरा ने चार रन बनाए। उन्हें बेन ने काल्र्टन बॉ के हाथों लपकवाया। चामारा कपूगेदारा ने 17 गेंदों पर 17 रन बनाए। उन्हें बेन ने बोल्ड किया।
थिषिरा परेरा ने छह रन बनाए। उन्हें ड्वेन ब्रावो ने बॉ के हाथों लपकवाया। मेंडिस ने आठ रन बनाए जबकि रंगना हेराथ ने दो रन बनाए। एंजेलो मैथ्यूज 22 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 36 रनों पर नाबाद लौटे।
वेस्टइंडीज की ओर से बेन ने सर्वाधिक चार विकेट झटके, जबकि ब्रावो ने दो और रामपॉल ने एक विकेट हासिल किए।
दूसरी ओर, वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल और एड्रियन बाराथ बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए। गेल को फर्नान्डो ने बोल्ड किया जबकि बराथ को परेरा की गेंद पर संगकारा ने लपका।
इसके बाद हरफनमौला ड्वेन ब्रावो (79) ने पारी को सम्भालने की जिम्मेदारी उठाई और उन्होंने रामनरेश सरवन (51) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी निभाई।
सरवन ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 66 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाया। सरवन को हेराथ ने पगबाधा आउट किया। शिवनारायण चंद्रपॉल तीन रन के निजी योग पर मेंडिस की गेंद पर जयवर्धने को कैच थमाकर चलते बने।
ब्रावो ने 91 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्का लगाया। ब्रावो को फर्नान्डो ने परेरा के हाथों कैच करवाया। मिलर ने 13 रन का योगदान दिया। मिलर को मेंडिस ने मैथ्यूज के हाथों कैच करवाया।
बॉ ने 54 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 49 रन बनाए। बॉ को मेंडिस ने समरवीरा के हाथों लपकवाया। मिलर और वॉ ने आठवें विकेट के लिए 41 रन जोड़े। बेन ने छह रन का योगदान दिया जबकि रामपॉल बिना कोई रन बनाए नाबाद लौटे।
श्रीलंका की ओर से मेंडिस ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि परेरा ने तीन विकेट चटकाए वहीं फर्नान्डो ने दो और हेराथ की झोली में एक विकेट गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications