कोलम्बो एकदिवसीय : श्रीलंका की मजबूत शुरुआत (लीड-1)
कप्तान कुमार संगकारा 13 और उपुल थरंगा 39 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 31 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 24 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
श्रीलंका की ओर से पारी की शुरुआत तिलकरत्ने दिलशान और थरंगा ने की। दिलशान 28 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर ड्वेन ब्रावो की गेंद पर काल्र्टन बॉ के हाथों लपके गए। दिलशान ने थरंगा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की।
इससे पहले, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।
तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में श्रीलंका 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। इस मुकाबले के लिए वेस्टइंडीज और श्रीलंकाई टीमों ने कई परिवर्तन किए हैं।
वेस्टइंडीज ने किरॉन पोलार्ड की जगह सुलेमान बेन को रखा है जबकि केमार रोच की जगह शिवनारायण चंद्रपॉल को टीम में शामिल किया है वहीं श्रीलंकाई टीम में तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा, मुथैया मुरलीधरन और नुवान कुलशेकरा को आराम दिया गया है।
मलिंगा की जगह दिलहारा फर्नान्डो, मुरलीधरन के स्थान पर अजंता मेंडिस और कुलशेकरा की जगह थिषिरा परेरा को श्रीलंकाई टीम में शामिल किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications