विश्व कप के फाइनल में पहुंचना है लक्ष्य : स्मिथ
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का आयोजन भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की संयुक्त मेजबानी में 19 फरवरी से दो अप्रैल तक किया जाएगा।
स्मिथ के लिए बतौर खिलाड़ी यह तीसरा जबकि कप्तान के रूप में दूसरा विश्व कप है। पिछले विश्व कप में उनकी टीम को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।
वेबसाइट 'आईओएल स्पोर्ट' ने स्मिथ के हवाले से लिखा है, "वर्ष 2007 में विश्व कप जीतने के इरादे से हमने अपने ऊपर काफी दबाव बना लिया था। इस बार हम मैच दर मैच अपनी रणनीति बनाएंगे और बिना दबाव के खेलना चाहेंगे। हमारा लक्ष्य फाइनल में पहुंचना है।"
वर्ष 2007 विश्व कप में कप्तानी कर चुके स्मिथ ने हाल ही में अपने घर पर भारतीय टीम को पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 3-2 से पराजित किया था।
विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को भारत, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमों के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। दक्षिण अफ्रीका विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ 24 फरवरी को करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications