रोनाल्डीनो का पहला गोल, फ्लेमिंगो की जीत (लीड-1)
अपने परिवार की बेहतरी की खातिर स्वदेश लौटने का फैसला करने वाले रोनाल्डीनो ने रविवार को फ्लामिंगो के लिए अपना दूसरा पेशेवर मैच खेला। वह मध्यांतर से पहले पेनाल्टी के माध्यम से गोल करने में सफल रहे।
फ्लेमिंगो ने रियो डी जेनेरियो में खेले गए इस मैच में बोवाविस्ता को 3-2 से पराजित किया। रोनाल्डीनो के गोल और इस जीत ने फ्लेमिगो को गुनाबारा कप के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया है। साथ ही साथ फ्लेमिंगो ने इस टूर्नामेंट में अपनी लगताार छठी जीत दर्ज की।
मैच के 24वें मिनट में गोल करने के बाद रोनाल्डीनो ने अपने पुराने अंदाज में इसका जश्न मनाया। उन्होंने हवा में अपने दोनो हाथ उठाए और प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद उन्होंने चिरपरिचित अंदाज में साम्बा नृत्य भी किया।
दक्षिण अफ्रीका में बीते वर्ष आयोजित फीफा विश्व कप में खेलने से वंचित रहे फीफा के पूर्व वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रोनाल्डीनो ने जनवरी में स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत फ्लामिंगो के लिए खेलने की इच्छा जताई थी।
रविवार को खेले गए अन्य मुकाबलों में बोटाफोगो ने ब्राजीलियाई राष्ट्रीय लीग के चैम्पियन फ्लूमेंसी को 3-2 के अंतर से मात दी। बोटाफोगो के लिए उरुग्वे के स्ट्राइकर सबास्टियन अबरू और अर्जेटीना के फारवर्ड जर्मेन हेरारा ने एक-एक गोल किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications