वॉटसन बने आस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय खिलाड़ी
वॉटसन को मेलबर्न में सोमवार को एलेन बॉर्डर मेडल से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार की दौड़ में वॉटसन के अलावा आस्ट्रेलियाई टीम के कार्यवाहक कप्तान माइकल क्लार्क और ट्वेंटी-20 के कप्तान कैमरुन व्हाइट भी थे।
समाचार पत्र 'द सिडनी मॉर्निग हेराल्ड' के मुताबिक एकदिवसीय वर्ग में वॉटसन को 16 वोट मिले जबकि क्लार्क को 15 वोट प्राप्त हुए वहीं व्हाइट को 13 वोट मिले।
वॉटसन ने पिछले वर्ष 22 एकदिवसीय मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने 40.90 की औसत से 859 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 92.66 का रहा। वॉटसन ने इतने ही मैचों में 22.60 की औसत से 20 विकेट भी झटके।
दूसरी ओर, ट्वेंटी-20 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार डेविड हसी को मिला। हसी को वॉटसन से दो वोट अधिक मिले। ट्वेंटी-20 का पुरस्कार पहली बार दिया गया है।
हसी ने 16 ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में 24.71 की औसत से 346 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने नौ विकेट भी चटकाए हैं। हसी को 12 वोट मिले जबकि वॉटसन और व्हाइट को 10-10 वोट मिले।
इंग्लैंड के साथ खेले गए सात मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में वॉटसन और हसी का प्रदर्शन शानदार रहा था। वॉटसन ने इस श्रृंखला के पहले ही मुकाबले में मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर नाबाद 161 रनों की पारी खेली थी। आस्ट्रेलिया ने इस श्रृंखला को 6-1 से अपने नाम किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications