Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वॉटसन ने लगातार दूसरी बार जीता एलन बॉर्डर मेडल (लीड-1)

आस्ट्रेलिया की ओर से टेस्ट तथा एकदिवसीय मैचों में पारी की शुरुआत करने वाले वॉटसन ने माइकल हसी और मिशेल जानसन को पछाड़ते हुए इस मेडल पर कब्जा किया।

वॉटसन ने 100 वोट के अंतर से माइकल हसी को पछाड़ते हुए यह सम्मान हासिल किया। मिशेल जानसन हसी के मुकाबले दो वोट कम लेते हुए तीसरे स्थान पर रहे। इससे पहले रिकी पोंटिंग ने 2006-07 में लगातार दो बार यह मेडल हासिल किया था।

इसके अलावा वॉटसन ने दूसरी बार बीते वर्ष में शानदार प्रदर्शन करने के लिए दिया जाने वाला सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय खिलाड़ी का भी सम्मान हासिल किया जबकि उन्हें पहली बार वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी भी चुना गया।

वॉटसन पुरस्कारों में पहली बार शामिल किया गया ट्वेंटी-20 खिलाड़ी का मेडल नहीं हासिल कर सके। यह मेडल डेविड हसी ने जीता। हसी ने ट्वेंटी-20 टीम के कप्तान कैमरन व्हाइट को पीछे छोड़ते हुए यह सम्मान हासिल किया।

एकदिवसीय पुरस्कार की दौड़ में वॉटसन के अलावा आस्ट्रेलियाई टीम के कार्यवाहक कप्तान माइकल क्लार्क और क्रेग व्हाइट शामिल थे। एकदिवसीय श्रेणी में वॉटसन को 16 वोट मिले जबकि क्लार्क को 15 वोट प्राप्त हुए वहीं व्हाइट को 13 वोट मिले। टेस्ट श्रेणी में वॉटसन को 14 वोट मिले जबकि तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन 10 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

एशेज श्रृंखला से पहले अपने खराब फार्म के कारण आलोचना का शिकार रहे माइकल हसी आठ वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वॉटसन ने वोटिंग के लिए निर्धारित अवधि में खेले गए 10 टेस्ट मैचों में 44.58 की औसत से 847 रन बनाए जिसमें एक शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 29.25 की औसत से 16 विकेट भी झटके।

वॉटसन ने पिछले वर्ष 22 एकदिवसीय मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने 40.90 की औसत से 859 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 92.66 का रहा। वॉटसन ने इतने ही मैचों में 22.60 की औसत से 20 विकेट भी झटके।

दूसरी ओर, हसी ने इस दौरान खेले गए 16 ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में 24.71 की औसत से 346 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने नौ विकेट भी चटकाए। हसी को 12 वोट मिले जबकि वॉटसन और व्हाइट को 10-10 वोट मिले। डेविड वार्नर नौ वोट के साथ चौथे स्थान पर रहे।

इंग्लैंड के साथ खेले गए सात मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में वॉटसन और हसी का प्रदर्शन शानदार रहा था। वॉटसन ने इस श्रृंखला के पहले ही मुकाबले में मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर नाबाद 161 रनों की पारी खेली थी। आस्ट्रेलिया ने इस श्रृंखला को 6-1 से अपने नाम किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, February 7, 2011, 20:15 [IST]
Other articles published on Feb 7, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+