Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वकार ने टीम को नए सिरे से शुरुआत करने की दी सलाह

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) के विशेष न्यायाधिकरण ने शनिवार को स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व कप्तान सलमान बट्ट, तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ और आमेर को दोषी ठहराते हुए तीनों पर क्रमश: 10, सात और पांच वर्ष का प्रतिबंध लगाया था।

इन तीनों खिलाड़ियों पर पिछले वर्ष इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान जानबूझकर नो बॉल फेंकने का आरोप साबित हुआ है।

पाकिस्तान ने हाल ही में न्यूजीलैंड को उन्हीं की धरती पर शिकस्त देकर एकदिवसीय श्रृंखला 3-2 से अपने नाम की थी।

समाचार पत्र 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने वकार के हवाले से लिखा है, " हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि सब कुछ अब खत्म हो गया है और अब हम नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं।"

वकार न्यूजीलैंड दौरे पर टीम के साथ थे और उन्होंने आईसीसी के विशेष न्यायाधिकरण को टेली-कन्फ्रेंसिंग के जरिए स्पॉट फिक्सिंग के मामले में गवाही दी थी।

पत्र के मुताबिक वकार ने कहा, "न्यूजीलैंड दौरे पर टीम के किसी भी खिलाड़ी ने कभी भी इस विषय पर बात नहीं। मैं इस बात से आश्वस्त हूं कि एकदिवसीय श्रृंखला जीतने के बाद विश्व के लिए खिलाड़ियों का मनोबल काफी ऊंचा है।"

विश्व कप में पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है। पाकिस्तान विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 23 फरवरी को केन्या के खिलाफ करेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, February 8, 2011, 21:15 [IST]
Other articles published on Feb 8, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+