Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वर्ल्ड टेनिस : सोडरलिंग दूसरे दौर में, फेरर बाहर (लीड-1)

समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार, टूर्नामेंट के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सोडरलिंग ने पुरुषों के एकल स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में स्थानीय खिलाड़ी रॉबिन हास को 6-3, 6-2 से हराया। सोडरलिंग ने इस मुकाबले को एक घंटे में जीता।

सोडरलिंग का अगला मुकाबला जर्मनी के खिलाड़ी फिलिप कोश्रायबर से होगा। कोश्रायबर ने पहले दौर के मुकाबले में ताईवान के येन-हस्न लू को 6-4, 7-6(5) से पराजित किया।

विश्व के छठीं वरीयाता प्राप्त स्पेन के फेरर को गैर वरीयता प्राप्त फिनलैंड के खिलाड़ी जारक्को निएमीनेम ने 6-3, 6-4 से शिकस्त दी।

चेक गणराज्य के टॉमस बर्डिच ने स्पेन के खिलाड़ी गुलिरेमो ग्रासिया लोपेज को 6-1, 6-2 से परास्त किया। बर्डिच ने इस मुकाबले को 55 मिनट में जीता।

एक अन्य मुकाबले में टूर्नामेंट के सातवीं वरीयता प्राप्त इवान लुजबिकिक ने सर्गेई स्टाकवोस्की को 7-6 (7-3), 6-3 से हराया जबकि आठवीं वरीयता प्राप्त फ्रांस के खिलाड़ी विल्फ्रेड सोंगा ने बुल्गारिया के गिरीगोर दिमित्रोव को 6-4, 6-4 से शिकस्त दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, February 9, 2011, 16:30 [IST]
Other articles published on Feb 9, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+