लंदन ओलम्पिक में खिताब बचाने के इरादे से खेलेंगे नडाल

By Super

24 वर्षीय नडाल ने वर्ष 2008 में बीजिंग ओलम्पिक के पुरुषों के एकल मुकाबले में चिली के खिलाड़ी फर्नान्डो गोन्जालेज को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था।

वेबसाइट 'स्पोर्टल डॉट कॉ डॉट इन' ने नडाल के हवाले से लिखा है, "हर कोई ओलम्पिक में खेलना चाहता है। मैं उनसे अलग नहीं हूं। मुझे उम्मीद है कि लंदन ओलम्पिक के लिए मेरी तैयारी अच्छी रहेगी और मैं इसके लिए क्वालीफाई कर जाऊंगा।"

हाल ही में लॉरेस खेल पुरस्कारों में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजे गए नडाल के लिए पिछला वर्ष शानदार रहा। उन्होंने वर्ष 2010 में तीन ग्रैंड स्लैम खिताब जीते।

वेबसाइट के मुताबिक नडाल ने कहा, "मुझे ओलम्पिक में खेलना बहुत अच्छा लगता है। मैंने बीजिंग ओलम्पिक में खूब लुत्फ उठाए थे। मेरे लिए वह अनुभव बहुत ही बेहतरीन रहा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Read more about: टेनिस
Story first published: Wednesday, February 9, 2011, 12:30 [IST]
Other articles published on Feb 9, 2011
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+