क्रिकेट विश्व कप: बारिश बनी बाधा, पालेकेले में नहीं होंगे अभ्यास मैच
बेंगलुरू, 10 फरवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका के पालेकेले में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस मैदान पर होने वाले दोनों अभ्यास मैचों को स्थानांतरित करने का फैसला किया है।
आईसीसी के पिच सलाहकार एंडी एटकिंसन द्वारा बुधवार को पालेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान का मुआयना करने के बाद दी गई संस्तुतियों के आधार पर आईसीसी और स्थानीय अधिकारियों ने अभ्यास मैचों को दूसरी जगह कराने का फैसला किया।
आईसीसी के तय कार्यक्रम के मुताबिक पालेकेले में श्रीलंका और नीदरलैंड की टीमों के बीच शनिवार को तथा केन्या और नीदरलैंड के बीच 15 फरवरी को अभ्यास मैच होना था। इन मैचों की जगह के बारे में जल्द ही घोषणा की जाएगी।
टूर्नामेंट के निदेशक रत्नाकर शेट्टी ने कहा, "भारी बारिश को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। कई दिनों से हो रही बारिश के कारण ग्राउंड स्टाफ को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वर्ष के इस समय यहां बारिश होना आम बात है।"
शेट्टी ने कहा कि अभ्यास मैचों को पालेकेले से हटाने का सभी ने समर्थन किया है। इससे ग्राउंड स्टॉफ को टूर्नामेंट के आगामी मैचों के लिए पिच तैयार करने में मदद मिलेगी। विश्व कप के तीन मैच इस मैदान पर होने हैं।
गौरतलब है कि विश्व कप के दौरान पालेकेले मैदान पर तीन मैच होने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच आठ मार्च को मैच होगा जबकि श्रीलंका और जिंबाव्वे के बीच 10 मार्च तथा पाकिस्तान ओर जिंबाव्वे के बीच 12 मार्च को मैच होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications