Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

निरंतरता हमारी ताकत है : दिलशान

दूसरा विश्व कप खेलने जा रहे दिलशान ने वर्ष 2007 में आयोजित विश्व कप में शानदार खेल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने नौ पारियों में 217 रन बनाए थे जिसमें एक अर्धशतक शामिल था।

वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' ने दिलशान के हवाले से लिखा है, "इस समय सभी कुछ हमारे पक्ष में है। हम इस मनोबल को बरकरार रखकर विश्व कप में उतरना चाहते हैं। जब भी मुझे मौका मिलेगा मैं बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करूंगा। मैं अपना सौ फीसदी देने की कोशिश करूंगा।"

विश्व कप में श्रीलंका को आस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, कनाडा और केन्या के साथ ग्रुप 'ए' में रखा गया है।

दिलशान ने कहा, "हमारी टीम का एकदिवसीय क्रिकेट निरंतर अच्छा खेल रही है और हम इसी को विश्व कप में बरकरार रखना चाहेंगे। हमने पिछले 15 महीनों में 27 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं जिसमें केवल सात में हमें हार का मुंह देखना पड़ा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, February 10, 2011, 22:30 [IST]
Other articles published on Feb 10, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+