राष्ट्रीय खेल : दांव पर होंगे 2500 पदक
इससे पहले गुवाहाटी में फरवरी 2007 में सम्पन्न हुए राष्ट्रीय खेलों में 1,395 पदक दांव पर थे जिसमें 425 स्वर्ण पदक शामिल थे।
राष्ट्रीय खेल झारखण्ड के अलग-अलग शहरों रांची, जमशेदपुर और धनबाद में आयोजित किए जाएंगे।
इस बार 33 स्पर्धा में कुल 800 स्वर्ण, 800 रजत जबकि 900 कांस्य पदक खिलाड़ियों को दिए जाएंगे।
उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड कलाकारों के अलावा कई सांस्कृतिक दलों के कलाकार पारंपरिक वेश-भूषा में कार्यक्रम पेश करेंगे।
राष्ट्रीय खेलों में झारखण्ड की ओर से कुल 986 खिलाड़ी भाग लेंगे। इससे पहले, राष्ट्रीय खेलों के 32वें संस्करण में झारखण्ड 16 पदकों के साथ पदक तालिका में 18वें स्थान पर रहा था जबकि 33वें संस्करण में 22 पदकों के साथ 15वें स्थान पर रहा था।
झारखण्ड की इस बार कोशिश शीर्ष तीन में जगह बनाने की है।
झारखण्ड ओलम्पिक महासंघ के प्रवक्ता मधुकान्त पाठक ने कहा, " पिछले संस्करण के मुकाबले इस बार हमारा प्रदर्शन बेहतर होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications