पेरिस। आस्ट्रेलियाई महिला टेनिस खिलाड़ी जेलेना डोकिक ने शानदार जीत दर्ज कर पेरिस ओपन के महिला एकल मुकाबले के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। डोकिक ने गुरुवार को महिला वर्ग के एकल मुकाबले के दूसरे दौर में रूस की खिलाड़ी नादिया पेत्रोवा को 6-4, 7-6 (7-4) से हराया।
डोकिक का क्वार्टर फाइनल में हाल में आस्ट्रेलियन ओपन विजेता बेल्जियम की खिलाड़ी किम क्लाइस्टर्स से मुकाबला होगा। क्लाइस्टर्स एटीपी एकल महिला रैंकिंग में सर्वोच्च स्थान पर पहुंचने से सिर्फ एक जीत दूर हैं।
एक अन्य मुकाबले में टूर्नामेंट की चौथी वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य की खिलाड़ी पेत्रा कवितोवा ने बारबोरा ज्हालावोवा को 6-4, 6-7 (6-8), 7-6 (11-9) से शिकस्त दी।कवितोवा का अगले दौर में मुकाबला टूर्नामेंट की सातवीं वरीयता प्राप्त यानीना विकमायेर से होगा।