क्रिकेट विश्व कप : मावोयो की जगह लेंगे डुफिन (लीड-1)
मावोयो पेट में मांसपेशियों की खिंचाव के कारण विश्व कप से बाहर हो गए हैं। वर्ष 2006 में मायोवो ने बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अब तक दो एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं।
डुफिन ने कहा, "मुझे विश्व कप में शामिल होने का समाचार गुरुवार की सुबह टीम प्रबंधक ने दिया। मैं राष्ट्रीय टीम में वापसी से बेहद खुश हूं।"
विश्व कप की टीम में मावोयो को हरफनमौला सीन एर्विन की जगह शामिल किया गया था। एर्विन ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए विश्व कप की टीम से अपना नाम वापस ले लिया था।
28 वर्षीय डुफिन ने दो टेस्ट और 23 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं। विश्व कप से पहले जिम्बाब्वे की टीम 12 फरवरी को चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के साथ पहला अभ्यास मैच खेलेगी।
डुफिन ने कहा, "मैं चुनौती से सामना करने की कोशिश करूंगा। यह मेरे लिए बढ़िया मौका है कि मैं फिर से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करूं।"
जिम्बाब्वे को विश्व कप में आस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, कनाडा और केन्या की टीमों के साथ ग्रुप 'ए' में रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications