Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अभ्यास मैच : नीदरलैंड्स के सामने 352 रनों का लक्ष्य (लीड-1)

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से पारी की शुरुआत दिलशान और उपुल थरंगा ने की। इन दोनों खिलाड़ियों ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। थरंगा और दिलशान ने पहले विकेट के लिए 117 रन जोड़े।

थरंगा 54 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 47 रन बनाकर पीटर सीलार की गेंद पर वेस्ले बारेसी को कैच थमाकर पेवेलियन लौट गए।

दिलशान ने अपनी शानदार पारी के दौरान 78 गेंदों पर 12 चौके लगाए। उन्हें अदील राजा ने एरिक श्वार्कजिन्सकी के हाथों लपकवाया। समरवीरा ने 59 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया। समरवीरा रिटायर्ड हर्ट हुए। समरवीरा ने दिलशान के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े।

एंजेलो मैथ्यूज 28 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली। मैथ्यूज को मुद्दसर बुखारी ने बारेसी के हाथों कैच करवाया। मैथ्यूज ने समरवीरा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की।

चमारा सिल्वा ने 33 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 54 रन बनाए। सिल्वा को बुखारी ने बोल्ड किया। सिल्वा ने चमारा कापूगडेरा के साथ मिलकर पांचवे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की।

कापूगडेरा (50) और नुवान कुलासेकरा (14) नाबाद लौटे। कापूगडेरा ने अपनी अर्धशतकीय पारी में चार चौके लगाए कुलासेकरा ने एक छक्का लगाया। नीदरलैंड्स की ओर से बुखारी ने सर्वाधिक दो विकेट झटके जबकि राजा और सीलार के खाते में एक-एक विकेट गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, February 12, 2011, 13:30 [IST]
Other articles published on Feb 12, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+