पाकिस्तानी खिलाड़ियों को प्रतिबंधित किया जाना सही : हैदर
ब्रिटेन में शरणार्थी बनकर रह रहे हैदर ने कहा है कि आईसीसी ने क्रिकेट को पाक-साफ बनाने के लिए यह कदम उठाया है और इसमें कोई हर्ज नहीं है।
हैदर ने दावा किया था कि सट्टेबाजों की बात नहीं मानने पर उनकी जान को खतरा है और यही कारण है कि उन्होंने दुबई से भाग कर ब्रिटेन में शरण ली है। हैदर ने हालांकि यह भी कहा कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अब भी भ्रष्टाचार का दौर जारी है।
आईसीसी ने इस महीने की शुरुआत में स्पॉट फिक्सिंग के दोषी पाए गए पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट पर 10 वर्ष, तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ पर सात वर्ष और युवा पेसर मोहम्मद आमेर पर पांच वर्ष का प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।
हैदर ने वेबसाइट 'पाकपैशन डॉट नेट' से बातचीत के दौरान कहा, "आसिफ, बट्ट और आमेर तो इस भ्रष्टाचार के महासागर की छोटी मछलियां हैं। फिक्सिंग मामलों में कई बड़े नाम शामिल हैं। इसमें पाकिस्तान ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों के लोग हैं।"
"बड़े नाम अब तक सामने नहीं आ सके हैं क्योकि इस दिशा में जांच नहीं हो रही है। इन दिनों खिलाड़ी भी काफी सचेत हो गए हैं क्योंकि उन्हें पतो है कि आईसीसी की उन पर कड़ी नजर और थोड़ी भी भूल-चूक होने पर उनका पकड़ा जाना तय है। अगर कोई जिम्मेदार संस्था मुझसे पूछे तो मैं उस गोरखधंधे में शामिल बड़े लोगों के नाम बता सकता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications