अभ्यास मैच : न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में (लीड-1)
सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुपटिल ने 72 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 48 रन बनाए हैं जबकि जेसी राइडर 53 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 48 रन बनाकर पेवेलियन लौटे।
अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम (1) ने निराश किया। गुपटिल के साथ रॉस टेलर 12 रन बनाकर नाबाद हैं। कीवी टीम ने अपना पहला विकेट 18 और दूसरा विकेट 97 रन के कुल योग पर गंवाया था।
वर्ष 2007 में वेस्टइंडीज में खेले गए विश्व कप के पिछले संस्करण के दौरान सुपर-8 दौर में पहुंचने वाली आयरलैंड की टीम की कमान अनुभवी विलियम पोर्टरफील्ड के हाथों में है जबकि न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी डेनियल विटोरी कर रहे हैं।
कीवी टीम विश्व कप की शुरुआत से ही इसमें हिस्सा ले रही है। वह पांच मौकों पर सेमीफाइनल में पहुंची है लेकिन उसे अब तक फाइनल में पहुंचने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ है। कीवी टीम 1975, 1979, 1992 1999 और 2007 में सेमीफाइनल में पहुंची थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications