एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे पीटरसन!
पीटरसन की प्राथमिकता टेस्ट और अंतर्राष्ट्रीय ट्वेंटी-20 क्रिकेट है। पीटरसन अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को आगे बढ़ाने के लिए यह कदम उठा सकते हैं।
समाचार पत्र 'डेली मेल' ने सूत्रों के हवालों से बताया है कि 30 वर्षीय पीटरसन अपनी पत्नी जेस और बेटे डायलन के साथ अधिक से अधिक समय बिताना चाहते हैं। अखबार के मुताबिक पीटरसन का मानना है कि आधुनिक क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रमों को देखते हुए खिलाड़ियों के लिए यह सम्भव नहीं है कि वह क्रिकेट के सभी प्रारूपों में हिस्सा ले सकें।
पत्र लिखता है, पीटरसन यदि ऐसा कुछ करते हैं तो यह उनके लिए जोखिम भरा फैसला हो सकता है क्योंकि अभी वह इंग्लैंड की टेस्ट और ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में उपलब्ध हैं और वह जब तक खेलना चाहें खेल सकते हैं।
हाल में इंग्लैंड की टीम पांच महीने बाद स्वदेश लौटी थी। आस्ट्रेलिया में एशेज श्रृंखला और कॉमनवेल्थ बैंक एकदिवसीय श्रृंखला खेलने के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी मात्र चार दिन ही अपने परिवार के साथ बिता पाए और अब वह विश्व कप में भाग लेने के लिए बांग्लादेश के लिए रवाना हो चुके हैं।
इससे पहले, पीटरसन ने विश्व कप के लम्बे कार्यक्रम को हास्यास्पद बताया था।
विश्व कप से पहले इंग्लैंड का पहला अभ्यास मैच कनाडा से 16 फरवरी को होगा। इंग्लैंड को विश्व कप में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, आयरलैंड और नीदरलैंड्स के साथ ग्रुप 'बी' में रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications