अभ्यास मैच : वेस्टइंडीज ने केन्या को हराया (लीड-2)
वेस्टइंडीज द्वारा रखे गए 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केन्या की पूरी टीम 45.3 ओवरों में 192 रनों पर सिमट गई।
वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए थे जिसमें अनुभवी बल्लेबाज रामनरेश सरवन ने 123 रनों का योगदान दिया था।
केन्या ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके सलामी बल्लेबाज डेवन स्मिथ बिना खाता खोले थॉमस ओडोयो की गेंद पर बोल्ड हो गए। स्मिथ का विकेट चार के कुल योग पर गिरा।
एड्रियान बराथ ने 25 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 17 रन बनाए। बाराथ को ओडोयो की गेंद पर मॉरिस औमा ने लपका। बाराथ का विकेट 32 के कुल योग पर गिरा।
डेरेन ब्रावो ने 20 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 12 रन बनाकर पीटर आनगोन्डो की गेंद पर औमा के हाथों लपके गए। शिवनारायण चंद्रपॉल कुछ खास नहीं कर सके और वह भी सात रन के निजी योग पर एलेक्स ओबान्दा की गेंद पर स्टीव टिकोलो को कैच थमाकर चलते बने। चंद्रपॉल का विकेट 65 के कुल योग पर गिरा।
ड्वेन ब्रावो ने 56 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाए। ब्रावो को टिकोलो ने जेम्स नगोचे के हाथों लपकवाया। ब्रावो ने सरवन के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी निभाई। ड्वेन का विकेट 159 के योग पर गिरा।
डेरेन सैमी ने सात रन का योगदान दिया। सैमी को टिकोलो ने पगबाधा आउट किया। काल्र्टन बग ने 18 गेंदों पर एक चौके की मदद से 12 रन बनाए। बग को ओडोयो ने राकेप पटेल के हाथों कैच करवाया।
सरवन ने 125 गेंदों पर 11 चौके और पांच छक्के लगाए। सरवन को एलिजाह ओटिएनो ने एक सीधे थ्रो पर रन आउट किया।
केन्या की ओर से ओडोयो ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि दो विकेट टिकोलों के खाते में गया वहीं ओंनगोन्डो और ओबान्दा ने एक-एक विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी केन्या की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके सलामी बल्लेबाज एलेक्स ओबान्दा 18 गेंदों पर एक चौके औरए एक छक्के की मदद से 18 रन बनाकर चलते बने। ओबान्दा को आंद्रे रसेल ने पगबाधा आउट किया।
सेरेन वाटर्स ने 72 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 43 रनों का योगदान दिया। वाटर्स को निकिता मिलर की गेंद पर काल्र्टन बग ने स्टंप आउट किया।
केन्या की ओर से कोलिन ओबयुआ ने सर्वाधिक 68 रन बनाए। उन्हें केमर रोच ने बोल्ड किया। इसके बाद स्टीव टिकोलो 15 रन, नेहेमिया ओधियाम्बो सात रन, एलिजाह ओटिएनो छह रन, मौरिस औमा पांच रन, थॉमस ओडोयो पांच रन और राकेप पटेल ने दो रन बनाए। पीटर ओंगोन्डो बिना खाता खोले आउट हुए जबकि जिम्मी कामान्डे 19 रन पर नाबाद लौटे।
वेस्टइंडीज की ओर से रसेल ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि रोच ने तीन विकेट चटकाए वहीं ब्रावो, सैमी और मिलर के खाते में एक-एक विकेट गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications