टीम इंडिया को धीमे विकेट का फायदा नहीं मिलेगा : चैपल
चैपल वर्तमान में आस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता हैं। चैपल की देखरेख में भारतीय टीम वर्ष 2007 के विश्व कप के लीग मुकाबलों में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी, जिसकेबाद चैपल की जमकर आलोचना हुई थी। इससे परेशान होकर चैपल ने बाद में इस्तीफा दे दिया था।
चैपल में रेडियो चैनल 'स्पोर्ट एफएम' को दिए साक्षात्कार में कहा, "आप सोच रहे होंगे की उपमहाद्वीप में स्पिन की भूमिका अहम होगी, लेकिन यह जरूरी नहीं है। मैंने भारत में कई अच्छे विकेट देखे हैं। यदि वहां विकेट पर घास छोड़ दिया जाता हैं तो वह दुनिया के किसी भी विकेट से बेहतर होगा।"
आस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान ने कहा, "मुझे लगता है कि धीमा विकेट बनाना भारत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है क्योंकि विश्व कप में कई ऐसी टीमें हैं जिनमें बेहतरीन स्पिन गेंदबाज शामिल है। श्रीलंकाई टीम में अच्छे स्पिनर हैं इसके अलावा बांग्लादेश के दो या तीन स्पिनर वास्तव में बेहतरीन हैं। मुझे लगता है कि यदि ग्रीम स्वान फिट हो जाते हैं तो वह भी भारतीय पिचों पर कारगर साबित होंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications