अभ्यास मैच : दक्षिण अफ्रीका 8 विकेट से जीता (लीड-3)
जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के सामने 153 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे उसने हाशिम आमला (45), ग्रीम स्मिथ (41), जैक्स कैलिस (नाबाद 49) की उम्दा बल्लेबाजी की बदौलत 23.3 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।
आमला ने 33 गेंदों पर सात चौके लगाए जबकि स्मिथ ने 54 गेंदों की पारी में तीन चौके और एक छक्का जड़ा। दोनों ने पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े। कैलिस ने अपनी 39 गेंदों की पारी में तीन चौके और इतने ही छक्के जड़े। अब्राहम डिविलियर्स 12 रन बनाकर नाबाद लौटे।
इससे पहले, इमरान ताहिर और मोर्ने मोर्कल की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे की पारी को 41.5 ओवरों में 152 रनों पर समेटने में सफल रहा।
ताहिर और मोर्कल ने तीन-तीन विकेट झटके। इसके अलावा रोबिन पीटरसन को दो सफलता मिली। जिम्बाब्वे की ओर से सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने सर्वाधिक 40 रनोंे का योगदान दिया जबकि सीन विलियम्स ने 35 रन जोड़े।
टेलर ने अपनी 57 गेंदों की पारी में तीन चौके लगाए जबकि विलियम्स ने 59 गेंदों पर दो चौके जड़े। इसके अलावा चार्ल्स कोवेन्ट्री ने 21 और रेगिस चाकाब्वा ने 18 रनों का योगदान दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज तातेंदा ताएबू (0), ग्रेग लैम्ब (11), कप्तान एल्टन चिगुम्बुरा (0), क्रेग एर्विन (8), प्रॉस्पर उत्सेया (5) ने निराश किया।
दक्षिण अफ्रीकी टीम की कप्तानी स्मिथ कर रहे थे जबकि जिम्बाब्वे टीम की कमान चिगुम्बुरा के हाथों में थी। जिम्बाब्वे की टीम 1983 के बाद से विश्व कप के प्रत्येक संस्करण में खेली है जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम 1992 से लगातार विश्व कप का हिस्सा रही है। यह टीम 1992, 1999 और 2007 में सेमीफाइनल में पहुंची थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
