For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

फाइनल में पहुंचेगा दक्षिण अफ्रीका : पोलोक

By Ians English

दक्षिण अफ्रीका की ओर से चार विश्व कप खेल चुके पोलोक ने कहा कि आगामी विश्व कप में उनकी टीम के लिए डरने के लिए अब कोई वजह नही है।

साप्ताहिक समाचार पत्र 'बील्ड' ने पोलोक के हवाले से लिखा है, "विश्व कप में कोई भी टीम हमें डरा नहीं सकती। पिछले टूर्नामेंट में आस्ट्रेलिया अपने वर्चस्व से अन्य टीमों को डराता था। इस समय ऐसा कुछ नहीं है। इसलिए दक्षिण अफ्रीका के पास विश्व चैम्पियन बनने का यह अच्छा मौका है।"

हरफनमौला पोलोक ने 108 टेस्ट मैचों में 32.31 की औसत से 3781 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 421 विकेट अपने नाम किए हैं।

पत्र के मुताबिक पोलोक ने कहा, "दक्षिण अफ्रीका को लीग ग्रुप के मुकाबलों को जीवित रखना होगा उसके बाद तीन शानदार जीत दर्ज कर वह विश्व चैम्पियन बन सकते हैं।"

पोलोक ने 303 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 26.45 की औसत से 3519 रन बनाए हैं। इसके अलावा 393 विकेट उनके खाते में दर्ज है।

पोलोक ने कहा, "मेजबान होने के नाते भारत पर दबाव होगा जबकि आस्ट्रेलियाई टीम इस समय कई समस्याओं से जूझ रही है उसके अनुभवी बल्लेबाज माइकल हसी पहले ही चोट के कारण बाहर हो चुके हैं।"

विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को भारत, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, आयरलैंड और नीदरलैंड्स के साथ ग्रुप 'बी' में रखा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, February 13, 2011, 14:45 [IST]
Other articles published on Feb 13, 2011
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+