आस्ट्रेलिया ने विश्व कप में अब तक 69 मैच खेले हैं जो किसी भी टीम द्वारा खेला गया सर्वाधिक मैच है। आस्ट्रेलिया ने विश्व कप में कुल 51 मुकाबले जीते हैं जबकि 17 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। आस्ट्रेलिया का विश्व कप में जीत का प्रतिशत 74.63 का रहा है।
न्यूजीलैंड ने विश्व कप में 1975 से अब तक कुल 62 मुकाबले खेले हैं जिसमें उसे 35 मुकाबलों में जीत तथा 26 मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है जबकि एक मुकाबले में कोई निर्णय नही हुआ है।
वर्ष 1992 में विश्व कप में पहली बार शिरकत करने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 40 मुकाबले खेले हैं जिसमें 25 मुकाबलों में उसे जीत जबकि 13 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका जीत के प्रतिशत के मामले में दूसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका का विश्व कप में जीत का प्रतिशत 65.00 का रहा है।
भारत ने विश्व कप में अब तक कुल 58 मुकाबले खेले हैं जिसमें 32 मुकाबलों में उसे जीत जबकि 25 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा एक मैच में कोई भी निर्णय नहीं हो सका है। विश्व कप में भारत का जीत का प्रतिशत 56.14 का रहा है। विश्व कप में जीत के प्रतिशत के मामले में भारतीय टीम छठें स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।