यूसुफ पठान (9) और रविचंद्रन अश्विन बिना खाता खोले क्रीज पर डटे हुए हैं।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पारी की शुरुआत सहवाग और गौतम गम्भीर ने की हालांकि शुरुआत अच्छी नहीं रही और गम्भीर छह रन के निजी योग पर तेज गेंदबाज डग बोलिंगर की गेंद पर कैमरन व्हाइट को कैच थमाकर पेवेलियन लौट गए। गम्भीर का विकेट 12 के कुल योग पर गिरा।
विराट कोहली ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए लेकिन वह भी 33 गेंदों पर 21 रन बनाकर चलते बने। कोहली को जॉन हेस्टिंग्स ने डेविड हसी के हाथों लपकवाया। कोहली ने सहवाग के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़े। कोहली का विकेट 54 के कुल योग पर गिरा।
युवराज सिंह एक रन पर मिशेल जानसन की गेंद पर ब्रैड हैडिन के हाथों लपके गए। युवराज का विकेट 63 रन के योग पर गिरा।
कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 24 गेंदों पर 11 रन बनाकर हैस्टिंग्स के शिकार हुए। धौनी ने सहवाग के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 38 रन जोड़े। धौनी का विकेट 101 के योग पर गिरा। चोट से वापसी कर रहे सहवाग ने 56 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाए। सहवाग का विकेट 113 के योग पर गिरा।
फॉर्म की तलाश कर रहे सुरेश रैना 16 गेंदों पर एक चौके की मदद से 12 रन बनाकर तेज गेंदबाज ब्रेट ली की गेंद पर टिम पायन को कैच थमाकर चलते बने।
रैना का विकेट 132 के योग पर गिरा। हरभजन सिंह चार रन के निजी योग पर ली की गेंद पर बोल्ड हो गए। हरभजन का विकेट 136 के योग पर गिरा।
पीयूष चावला बिना खाता खोले ली की गेंद पर बोल्ड हो गए। चावला का विकेट 138 के योग पर गिरा।
आस्ट्रेलिया की ओर से ली ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके हैं जबकि हैस्टिंग्स ने दो विकेट चटकाए हैं वहीं बोलिंगर, जानसन और क्रेजा के खाते में एक-एक विकेट गया है।
दिन-रात का यह मुकाबला 50-50 ओवरों का है। इसमें दोनों टीमों में शामिल सभी 15-15 खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।