सोंगा ने रविवार को खेले गए पुरुषों के एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में इवान जुबिकिक को 6-4, 7-6(8-6) से हराया।
विश्व के 18वीं वरीयता प्राप्त सोंगा ने इस मुकाबले को एक घंटे 36 मिनट में अपने नाम किया। सोंगा वर्ष 2009 के बाद पहली बार किसी भी एटीपी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं। उन्होंने अब तक पांच बार एटीपी खिताब जीता है।
एक अन्य एकल सेमीफाइनल मुकाबले में सोडरलिंग ने सर्बिया के खिलाड़ी विक्टर त्रोइक्की को 7-5, 6-4 से शिकस्त दी।
जीत के बाद सोंगा ने कहा, "मैंने आज अच्छा सर्व किया लेकिन शुरुआत मेरी कठिन रही। जुबिकिक किसी भी विपक्षी को लय में आने नहीं देते हैं। उनके खिलाफ खेलना हमेशा मुश्किल होता है। मैं फाइनल में पहुंचकर बहुत खुश हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।