स्पिनरों के खिलाफ अच्छे से खेलना होगा : क्लार्क
बेंगलुरू, 13 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के उपकप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि उनकी टीम के विश्व कप जीतने की सम्भावना भारत और श्रीलंका के स्पिनरों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने पर निर्भर करेगा।
क्लार्क ने कहा, "यहां के विकेट धीमे होते हैं जिस पर गेंद काफी स्पिन करती है। कुछ वैसा ही जैसा कि 2007 के विश्व कप में वेस्टइंडीज में था। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के चलते हमारे बहुत से खिलाड़ी यहां के माहौल से परिचित हैं। इसका उन्हें फायदा मिलेगा।"
उन्होंने कहा, "पूर्व में मैंने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि कई मौकों पर मैं स्पिन गेंदबाजों का ही शिकार हुआ हूं। स्पिन गेंदबाजी एक ऐसी कला है जिससे कई मौकों पर आपको विकेट भी मिलते हैं तो रन भी बनते हैं। इसलिए मुझे स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications