समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक स्थानीय समाचार पत्र 'एस्तादो डी साओ पॉलो' के अनुसार फुटबाल क्लब कोरिंथियंस के 34 वर्षीय स्ट्राइकर रोनाल्डो एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान अपने संन्यास की घोषणा करेंगे।
पत्र के मुताबिक रोनाल्डो ने कहा, "मैं खेलना पसंद करूंगा लेकिन मैं अब ऐसा नहीं कर सकता। अब मैं और नहीं खेल सकता। अब समय आ गया है, लेकिन यह मेरे लिए काफी शानदार रहा है।'
रोनाल्डो का करार हालांकि अभी 2011 तक है लेकिन दक्षिण अमेरिका के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेन्ट 'कोपा लीबरटैडोर्स' से कोरिंथियंस के बाहर होने पर उनकी काफी आलोचना हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।